फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा भांजे के झगडे में तीसरे की हत्या

ओपी वाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 05:53 PM IST

कानपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। गुस्से से पागल मामा ने युवक की गर्दन पर कैंची चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना नौबस्ता के वरुण विहार कच्ची बस्ती में रहने वाला 18 साल का बच्चा कुमार अपने दोस्त अंकुर की सैलून की दुकान पर गया था। इसी दौरान अंकुर का मामा संतोष वहां आ गया। मामा-भांजे में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बीचबचाव कर रहे बच्चा कुमार पर संतोष ने बाल काटने वाली तेज धार कैंची से वार कर लहुलूहान कर दिया । जिससे बच्चा कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद संतोष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें