फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार में पहले चरण में भारी मतदान, किसका बिगड़ेगा खेल?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 06 Nov 2025 10:48 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। बंपर वोटिंग को लेकर पक्ष और विपक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। शाम पांच बजे तक 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। 

पहले चरण की 102 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आयोग ने साधन उपलब्ध कराए थे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं, और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें