फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर पर हमले को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 23 Dec 2024 01:02 AM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की निंदा की और मामले में सख्त पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए। रेवंत रेड्डी ने यह प्रतिक्रिया उस समय व्यक्त की, जब उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई सदस्यों ने हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित आवास पर धावा बोल दिया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, 'मैं फिल्मी हस्तियों के घरों पर हमले की निंदा करता हूं। मैं राज्य के डीजीपी और शहर के पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था के मामले में सख्त कार्रवाई करने का आदेश देता हूं। इस मामले में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें