फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के हौसले बुलंद: एमपी में IPS अधिकारियों के घर भी नहीं सुरक्षित, मुरैना एसपी के घर चोरी का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Updated Thu, 19 Jan 2023 05:09 PM IST

मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निवास में चोरी करने की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। सतना जिले के राजेन्द्र नगर गली नम्बर तीन में बने आलीशान आवास कान्हा कुंज में देर रात एक नकाबपोश  चोर घर में चोरी की नियत से घुसा था। हालांकि चोर की किस्मत खराब रही और वह कमरों के दरवाजे खोलने में नाकाम रहा। बाद में चोर ने घर के बाहर खड़ी चार बाइक्स का पेट्रोल निकाला और चोरी कर ले गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

जिस घर में चोरी की कोशिश की गई, वहां मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के माता पिता और रिश्तेदार रहते हैं। साथ ही घर में ही करीब एक दर्जन परिवार किराए पर भी रहते हैं और एक निजी बैंक भी खुला हुया है। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश कर रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें