फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर लाडली लक्ष्मी पथ की सीमेंट-बालू भरकर की मरम्मत

Fri, 24 Feb 2023 05:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में नवनिर्मित लाडली लक्ष्मी पथ की नवनिर्मित सड़क पर आई दरारों पर सीमेंट बालू और गिट्टी का घोल डालकर उसकी दरारें भरी और उसे समतल किया। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस नेत्री कविता पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह विकास यात्रा निकाल रही है और हमारी कांग्रेस पार्टी विकास ढूंढो यात्रा निकाल रही है। इसी तर्ज पर आज मैं इस सड़क से होकर गुजरी तो मैंने देखा कि सड़क पर दरारें आई हुई हैं। यह सड़क टूट रही है तो मैंने खुद से ही सीमेंट बालू गिट्टी खोल बनाया और इस सड़क को बराबर किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन यह सड़क अभी से टूटने लगी, मैंने इस सड़क पर सीमेंट बालू गिट्टी मिलाकर जो गड्ढे थे उन्हें बराबर किया है और सरकार को हमने आईना दिखाने का प्रयास किया है। भाजपा सरकार का विकास कितना खोखला है और उससे भी ज्यादा इनका वादा कितना खोखला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें