फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घर में अचानक लगी आग, अनाज समेत पूरा सामान जला, पीड़िता ने लगाई मुआवजे की गुहार

Sun, 05 May 2024 08:56 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

घटना के समय लाइट नहीं थी, जिससे पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़िता ने शासन प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले की ग्राम पंचायत कौड़िया 63 में शनिवार को एक घर में आग लग गई। हादसे में घर में रखा पूरा सामान जल गया। हालांकि, आग कैसे लगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को मुन्नीबाई पति स्वर्गीय बिहारी सिंह गौड़ घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में घर में रखा गृहस्ती सामान, नगद रुपये और गेहूं समेत आदि गल्ला जलकर खाक हो गया है। घटना के समय मुन्नी बाई और उनका लड़का यशपाल सिंह गांव की तरह चले गए थे। आग लगने के बाद हुए शोर को सुनकर वे घर पर पहुंचे तो आग तेज हो गई थी। मोहल्ला वालों ने आग बुझाने में मदद की, लेकिन उस पर काबू नहीं पा जा सका। क्योंकि, घटना के समय लाइट नहीं थी, जिससे पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया है। हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार करकेली और हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। मुन्नी बाई ने शासन प्रशासन से मुआवजा राशि के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें