फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: केंद्रीय मंत्री प्रधान ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, नंदीजी के कान में कही मनोकामना

Sat, 07 Jun 2025 09:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार सुबह धर्मपत्नी के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रातः 4 बजे होने वाली विश्वप्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल के साकार स्वरूप के दर्शन किए। धर्मेंद्र प्रधान ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि भस्म आरती उपरांत पुजारी जितेंद्र शर्मा द्वारा धर्मेंद्र प्रधान का पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे और अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। धर्मेंद्र प्रधान का यह दौरा निजी श्रद्धा से प्रेरित बताया गया है।

जानिए कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में भारत सरकार में शिक्षा मंत्री व कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। मार्च 2018 में वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए। इससे पहले वे ओडिशा की देवगढ़ लोकसभा सीट से 14वीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना

वर्ष 2000 से 2004 तक वे ओडिशा विधानसभा के पल्ललहारा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे। वे ABVP से भी जुड़े रहे हैं और वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं। धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव उन्हें केंद्रीय नेतृत्व में एक अहम चेहरा बनाता है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें