फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर सुनकर पहुंचे लोग, जमकर की धुनाई

Fri, 26 Sep 2025 01:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती के बाद एक युवक ने लड़की से रेप की कोशिश की। लड़की की चीख सुनकर लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान लोगों से दोस्ती का बढ़ता चलन रोज नई-नई वारदात का कारण बनता जा रहा है। उज्जैन में फिए ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें आरोपी ने दोस्ती के बहाने लड़की इज्जत से खिलवाड़ की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते लड़की आरोपी का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन


बीत रात एक लड़की गरबा देखने के लिए घर से निकली थी। तभी उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने जरूरी काम का बहाना बनाकर उसको अपने पास बुला लिया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित होकर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची। आरोपी को युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंछामन मार्ग स्थित न्यू उज्जैन मोटर्स गैरेज पर कल रात फरदीन पिता फारुक खान ने अपनी एक सोशल मीडिया फ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की फरदीन को ठीक से जानती भी नहीं थी, लेकिन फिर भी वह उसके झांसे में आ गई और गरबा देखने की बजाय उससे मिलने पहुंच गई। जब फरदीन ने लड़की को देखा तो वह उसे अपने गैरेज पर ले आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने जब विरोध किया तो फरदीन ने उसे डराया धमकाया, लेकिन लड़की ने इसके बावजूद उसका विरोध करते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए और इस बात की सूचना बजरंग दल को दी गई। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि फरदीन को पकड़कर नीलगंगा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। लड़की की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 2023-24 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें