फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक तक पहुंची पराली की लपटें, तीन ट्रेनें लेट, पांच किसानों पर प्रकरण दर्ज

Thu, 01 May 2025 10:28 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

नागदा मंडी थाना क्षेत्र के रूपेटा गांव में जलाई गई पराली की लपटें दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं। इसके कारण दिल्ली की ओर जाने वाली दो से तीन ट्रेनें लेट हो गईं। पुलिस ने पराली जलाने के इस मामले में पांच किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। नागदा-कोटा मार्ग पर रेलवे ट्रैक के समीप खेत में एक किसान ने प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाई। पराली की आग रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों तक पहुंच गई। मैदानी हवाओं के चलते आग की लपटें आगे तक फैल गईं।

जब यह आग की लपटें दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं तो गेटमैन अनुज गुर्जर ने आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। यह आग इतनी तेज थी कि किसी भी गुजरने वाली रेलगाड़ी और उसमें बैठे यात्रियों को नुकसान पहुंचा सकती थीं। आगजनी को नियंत्रित करने में नपाकर्मी सुरेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह कुशवाह, हीरालाल माली का योगदान रहा। इधर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी को संबंधित किसान के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में जांच के बाद रेलवे प्रबंधन ने नागदा के मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि आग के बाद रेलवे की ओर से शिकायत मिली थी। पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें-  ऐशबाग में फिर सक्रिय हुआ ठग गिरोह, नकली नोटों की गड्डी थमाकर ले लिए महिला के जेवर

पेट्रोल, कोयला या गैस से भरी ट्रेन निकलती तो हो जाती बड़ी दुर्घटना
सूचना मिलने पर तुरंत दमकल दल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई पेट्रोल, कोयला या गैस से भरी ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग के चलते लगभग 30 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा और मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में आतंकी हमले के विरोध में लगे विवादित पोस्टर, लिखा- अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा

आग की लपटे रेलवे की विद्युत तारों तक पहुंची
रुपेटा रेलवे फाटक के समीप खेत में पराली जलाने के दौरान आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। रेलकर्मी अर्जुन गुर्जर ने बताया कि रेलवे ट्रेक के समीप लगी बागड़ में लगी आग की लपटे रेलवे के विद्युत तारों तक पहुंचने लगी थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें