फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: घने कोहरे में नाव पर सवार होकर 29 किमी लंबे मां शिप्रा के घाटों का हाल जानने निकले डीएम और जिपं सीईओ

Thu, 09 Jan 2025 04:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शिप्रा के पावन तट पर त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह तड़के घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे।
विज्ञापन
मां शिप्रा के घाटों का हाल जानने निकले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर देश में आस्था का सैलाब प्रयागराज कुंभ में उमड़ रहा है। प्रयागराज सिंहस्थ में देश विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी मां गंगा में लगाई जाएगी। वहीं, संत-महंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार एवं उज्जैन जिला प्रशासन कमर कसकर तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार मां शिप्रा के पावन तट पर त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह तड़के घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे।

विज्ञापन


त्रिवेणी घाट पहुंचकर कलेक्टर सिंह व जिला पंचायत सीईओ सिंह ने नाव में सवारी कर पतित पावनी शिप्रा मैया के घाटों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह त्रिवेणी घाट से नाव में सवार होकर गऊघाट पहुंचे वहां से लालपुर ब्रिज रपट होते हुए भूखी माता घाट से रामघाट पहुंचे वहां मां शिप्रा का जलार्पण कर के डी पैलेस तक 29 किमी के घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री मयंक सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण, घाटों के पहुंच मार्गों को पक्का कर सुविधायुक्त बनाना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए घाटों की सीढ़िया को मापदंड के अनुसार चौड़ी बनाने, घाटों की स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व घाटों पर फिसलन से श्रद्धालु घायल न हो ऐसे मापदंडों के अनुसार डीपीआर जल्द तैयार करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार जाट, एसडीओ जल संसाधन योगेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें