फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: त्रिपुंड, भांग और भक्ति की छटा, भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल

Tue, 20 May 2025 03:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन और अभिषेक किया गया। फिर सुंदर रूप में फूलों और पूजन सामग्री से उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को भस्म अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

कालों के काल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार सुबह बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा की और फिर बाबा महाकाल का पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस) से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद हरि ओम का जल चढ़ाया गया और फिर कपूर की आरती की गई।

बाबा को फूलों की माला पहनाई गई। आज के श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा के मस्तक पर त्रिपुंड और भांग-ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिससे उनका स्वरूप और भी सुंदर लग रहा था। श्रृंगार के बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा के ज्योतिर्लिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर कपूर आरती कर भोग लगाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने बाबा के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया और "जय श्री महाकाल" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें