इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल के कारण हुई 14 लोगों की मौत के बाद उज्जैन का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट पर है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशों का पालन करते हुए जहां अनाउंसमेंट के माध्यम से शहरवासियो को पेयजल का सीधे से उपयोग न करने की बात की जा रही है, वहीं उन्हें उल्टी, दस्त या अन्य कोई समस्या होने पर इसकी शिकायत निगम कंट्रोल रूम पर करने की बात भी कई जा रही है। इसके साथ ही निगम आयुक्त खुद पीएचई कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के साथ ही फोन लगाकर यह हकीकत जान रहे हैं कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण नगर निगम के अधिकारी आखिर किस तरीके से करते हैं...