फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: आदिवासी बस्ती में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने दीपावली पर बांटे उपहार, बस्तीवासियों के चेहरे खिले

Thu, 31 Oct 2024 11:56 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार सुबह अचानक टीकमगढ़ जिले के बिलगाय गाव की आदिवासी बस्ती में पहुंचे और दीपावली पर उन्होंने उपहार बांटे, जिसको लेकर के आदिवासी परिवारों के चेहरे खिल उठे।

टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार की सुबह-सुबह टीकमगढ़ जिले के गांव बिलगाय गाव पहुंचे जहां पर एक साथ कई गाड़ियों का काफिला देखकर के ग्रामीण आश्चर्यचकित हो गए कि सुबह-सुबह से कौन आ गया है, लेकिन जैसे ही गाड़ियों का काफिला गांव की आदिवासी बस्ती की ओर बढ़ा तो देखा कि टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सीधे आदिवासी बस्ती में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने हाथ से स्वयं दीपावली के पावन पर्व पर आदिवासी परिवारों को पटाखे मिठाई और दिए का वितरण किया जिससे उनके चेहरे खिल उठे। यह पहला मौका था जब कोई केंद्रीय मंत्री अपने हाथ से आदिवासी परिवारों को दीपावली पर उपहार दे रहा था ।

आजादी के बाद आदिवासी बस्ती में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
गांव के ही रहने वाले आदिवासी रामकुमार ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब कोई जनप्रतिनिधि उनके बीच उपहार लेकर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आज तक इस बस्ती में कोई भी नेता ओर अधिकारी उनके लिए दीपावली के पावन पर्व पर उपहार लेकर नहीं पहुंचा है। रामकुमार का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद वीरेंद्र खटीक करीब 1 घंटे तक हमारी बस्ती में रहे और घर-घर जाकर के उन्होंने दीपावली के त्योहार पर उपहार के रूप में पटाखे मिठाई और दीपक भेंट किए हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है।

बुजुर्गों से लिया केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आशीर्वाद
आदिवासी बस्ती में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने जहां घर-घर दीपावली पर उपहार बांटे। वहीं उन्होंने घर के बाहर बैठे बूढ़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संभव है, जिनके प्रयास से हर गरीब को छत संभव हुई है और उनको योजनाओं का लाभ मिल रहा है प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह 5 किलो गेहूं भी फ्री में मिल रहा है। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी आदिवासियों को मिला है। 

ग्राम पंचायत की सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश खरे ने भी किया स्वागत
अचानक केंद्रीय मंत्री के पहुंचने के बाद ग्रामीणों और वहां के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद किया कि उन्होंने दीपावली के पर्व पर आदिवासी बस्ती में पहुंचकर के आदिवासियों को उपहार बांटे हैं। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो वह सीधी मुझसे संपर्क कर सकते हैं और वह शासन की चलने वाली योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें