फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: कुएं में गिरे किसान की 24 घंटे बाद मिली लाश, पुलिस ने शुरू की मामले जांच

Sat, 02 Nov 2024 01:19 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ शहर के पुरानी टिहरी मोहल्ले के कुएं में गिरे युवक की लाश 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद की। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में आज युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी के रहने वाले राजेश पाल बटाई पर खेती कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने खेत पर पानी दे रहे थे, तभी वह कुएं में गिर गए। इसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की सहायता ली। 24 घंटे के प्रयास के बाद शनिवार की सुबह उनकी लाश कुएं से बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद लाश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

हादसा या हत्या 
परिजनों ने शनिवार की सुबह जानकारी दी कि राजेश रोज की तरह शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे खेत पर काम करने के लिए गए थे। जब परिजन पहुंचे तो वह लापता थे। इसके बाद उन्होंने कुएं के पास उनकी चप्पल पड़ी देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लाश पानी में डूबी हुई थी। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार को लाश बरामद नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह लाश अपने आप कुएं में ऊपर आ गई, जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या फिर हत्या। 

पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें