फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: साधु के भेष में महिला के पास मिला 1100 ग्राम गांजा, एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी

Fri, 20 Jun 2025 09:39 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा में उस समय हड़कंप मच गया, जब साधु के वेश में बैठी एक महिला को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। महिला के पास से पुलिस ने 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया, जिसका बाजार मूल्य 11 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें- नशे के सौदागरों पर शिकंजा, चार थानों ने पकड़ा लाखों का गांजा, भैरूंदा में धराई महिला तस्कर

ओरछा पुलिस द्वारा गठित टीम को सूचना मिली थी कि हेलिपैड के पास कल्पवृक्ष के समीप एक महिला साधु के भेष में बैठी है, जो संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रामबाबू शर्मा के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने महिला से पूछताछ की, जिसने अपना नाम हल्कन बाई अहिरवार (61), निवासी ग्राम वरखेड़ा थाना जाखलौन, जिला ललितपुर यूपी और हाल निवास ओरछा बताया। महिला आरक्षक उमा ने उस महिला की तलाशी ली तो उसके पास रखी पॉलिथीन से 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार कीमत 11 हजार आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ को जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी मादक पदार्थों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें