फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी में भीषण सड़क हादसा: वैष्णवी बस और कार की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, पांच साल की बच्ची गंभीर

Fri, 30 Oct 2026 07:54 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार वैष्णवी बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- मुरैना में बड़ा हादसा: करवा चौथ की रात तीन घरों के बुझे चिराग, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो सीधी की ओर से रामपुर नैकिन जा रहे थे। वहीं, वैष्णवी बस रामपुर नैकिन से सीधी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना
प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा, निवासी कुआं ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहां तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और एक बच्ची घायल अवस्था में रो रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस की डायल 112 सेवा और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों मे, अनिल तिवारी, मनोरमा तिवारी और सुधीर तिवारी हैं। घायल बच्ची अपना नाम रानी तिवारी बता रही है। बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें