फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh: 'लोकसभा में विपक्ष के बर्ताव ने लोकतंत्र को कलंकित किया' भड़के शिवराज!

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज लोकसभा में विपक्ष, कांग्रेस और INDI गठबंधन के सांसदों के बर्ताव ने लोकतंत्र को कलंकित किया है, लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदला है, गुंडातंत्र में बदला है। 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण' बिल पर चर्चा हो रही थी, जो कल रात 1:30 बजे के बाद तक चली... हमने विपक्ष की बातों को ध्यान से सुना, लेकिन आज अमर्यादित आचरण का प्रदर्शन हुआ। कागज़ फेंके गए। क्या यह बापू के आदर्शों की हत्या नहीं है? क्या यह अनैतिक और अमर्यादित नहीं है?  मैं उनके इस कृत्य की निंदा करता हूं।" केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "वे आखिर क्यों व्यथिथ हैं? ग्रामीण विकास और रोज़गार के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनकी पूरी एक श्रृंखला है। संपूर्ण ग्रामीण रोज़गार योजना, फिर जवाहर रोज़गार योजना, और उसके बाद MGNREGA आई। अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम शामिल नहीं किया गया, तो क्या इसका मतलब यह है कि उनका अपमान हुआ? गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प है और एक नहीं अनेकों योजनाएं हैं जो गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने का काम कर रही है... 'विकसित भारत के लिए विकसित गांव' प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है, और इसके लिए पर्याप्त धनराशि प्रस्तावित है... कांग्रेस ने MGNREGA पर कितना खर्च किया?... हमने एक व्यापक योजना बनाई है... बेरोज़गारी भत्ते के प्रावधान को मज़बूत किया गया है, और यह कहा गया है कि अगर 15 दिनों के भीतर मज़दूरी का भुगतान नहीं किया जाता है, तो देर से मजदूरी देने के लिए प्रति दिन 0.05% का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर ध्यान दिया गया है। दिव्यांग बुजुर्गों के लिए अलग से गारंटी कार्ड जारी किए जाएंगे, और उन्हें कम काम के लिए भी ज़्यादा मज़दूरी मिलेगी। मुझे समझ नहीं आता कि इसमें क्या समस्या है?"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें