फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: 10 चैटिंग ऐप से बनाए अश्लील वीडियो और ठगे ढाई करोड़, पुलिस ने 20 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 08:50 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देशभर में लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

एसपी राठौड़ ने बताया कि आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट और वीडियो कॉल करते थे। बाद में उनकी रिकॉर्डिंग कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। केस सेटलमेंट के नाम पर आरोपियों द्वारा पीड़ितों से रकम वसूली जाती थी। पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज चार एफआईआर के आधार पर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, 29 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और एक लाख 20 हजार रुपये नगद सहित करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाते थे। ऑनलाइन चैटिंग के इच्छुक लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते। अश्लील बातचीत और वीडियो कॉल करते। पूरी कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर लेते। फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कॉल करते। दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते। डिजिटल अरेस्त और केस सेटलमेंट के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा लेते। सामाजिक बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से कई पीड़ित बड़ी रकम भेज देते थे।

पुलिस ने 32 आरोपियों को नामजद किया था। अब तक 20 गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक आरोपी ने ठगी के पैसों से आलीशान मकान बनवाया था, जिसकी रजिस्ट्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान वीडियो कॉल या अश्लील चैट से बचें। किसी भी “डिजिटल अरेस्ट” कॉल से घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स का इस्तेमाल सतर्कता से करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें