फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे शिखर धवन, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा-अर्चना

भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन ने प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भस्म आरती में सम्मिलित हुए जहां भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए परिवार सहित मंदिर आए थे.. जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए और उसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान शिखर धवन पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में ली नजर आए उन्होंने भगवा वस्त्र पहन रखे थे। साथ ही माथे पर जय श्री महाकाल का तिलक लगाने के साथ ही वह कभी ताली बजाकर तो कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष कर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से सरकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद शिखर धवन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है एशिया कप में भारत को मिली जीत पर उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे बस ऐसी ही मेरी कामना है उन्हीं के आशीर्वाद से सब काम सफल हो रहे हैं। 

बता दें कि शिखर धवन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज है। जिन्हें अक्सर गब्बर कहा जाता है। धवन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है । इन्हें सर्वश्रेठ क्रिकेट खिलाड़ी के लिए वर्ष 2021में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की। धवन इंडियन प्रीमियर लीग में Sunrisers हैदराबाद के खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं। वह 12 अगस्त 2013 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे जब उन्होंने एक सूची एक मैच में दूसरा सर्वोच्च स्कोर दर्ज की गई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें