फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: कंटेनर में विशेष पार्टीशन बनाकर की जा रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त

Mon, 16 Sep 2024 07:09 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही डोडा चूरा और डोडा चूरा के अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे कंटेनर को भी जब्त किया है।

थाना सुनेरा पुलिस को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी तरफ से हाइवे होते हुए एक कंटेनर क्रमांक एमएच-40 सीएम-3102 का चालक शाहनवाज खान अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर सारंगपुर तरफ ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने सुनेरा थाने के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की। मक्सी तरफ से मुखबिर द्वारा बताए नंबर का कंटेनर आया, जिसे रोड पर स्टॉपर लगा कर रोका गया। जांच करने पर कंटेनर में डोडा चूरा के 35 कट्टे बरामद हुए। मामले में कंटेनर चालक शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान उम्र 35 साल निवासी न्यू काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

तस्करी के लिए कंटेनर में बनाया विशेष केबिन
कंटेनर के अंदर गुटखा पाऊच के पॉलीथिन की कतरन से भरी हुई बोरियां थी। केबिन के अंदर तलाशी लेने पर केबिन के अंदर पीछे की ओर लगी प्लाई के पीछे एक लोहे का छोटा दरवाजा मिला, जिसको खोलकर देखने पर उसके अंदर एक खुफिया पार्टीसन बना हुआ मिला, जिसमें प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे भरे हुए रखे थे। पार्टीसन का गेट छोटा होने से उसमें से कट्टे निकालना सुगम न होने से कटर से खुफिया पार्टीसन को काटा। तब जाकर पुलिस को डोडा चूरा के कट्टे मिले। 

जब्त डोडा चूरा की कीमत 14 लाख से अधिक
कंटेनर में से कुल 35 काले रंग के भरे हुए कट्टे निकाले, जिनके मुंह सिले हुए थे। इनमें कुल सात क्विटंल पांच किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कीमती करीबन 14 लाख 11 हजार 520 रुपये होना पाया गया, जिसे जब्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें