फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: ग्राम रंतभवर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Thu, 22 Aug 2024 11:08 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

ग्राम रंथभंवर में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम करुला निवासी राहुल पुत्र बालचंद उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में एक खेत पर पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बेरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। 
विज्ञापन


बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि ग्राम रंथभंवर में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम करुला निवासी राहुल पुत्र बालचंद उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व अपने घर से उज्जैन जाने का बोलकर निकला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवक का शव पेड़ पर लटके होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें