फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: फिलहाल नहीं खुलेंगे शाजापुर में सरकारी अस्पताल डॉक्टर के क्लीनिक के ताले, जानें क्यों...

Sat, 24 Aug 2024 10:17 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिला अस्पताल शाजापुर में पदस्थ महिला चिकित्सक स्मिता सिंह का हाट रोड़ स्थित क्लीनिक फिलहाल नहीं खुल पाएगा। पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर कार्रवाई की थी और अनियमिताएं मिलने पर इसे सील किया था। इस कार्रवाई के खिलाफ महिला चिकित्सक हाईकोर्ट गई थी और वहां से स्टे की मांग की थी। किंतु हाईकोर्ट ने स्टे की मांग को खारिज कर दिया है। ऐसे में फिलहाल महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर सरकारी ताले लटके रहेंगे और क्लीनिक का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला चिकित्सक डॉक्टर स्मिता सिंह को क्लीनिक पर परामर्श देने की अनुमति दी गई थी। किंतु यहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती करके डिलीवरी के साथ ही गर्भपात भी कराए जाने की स्थिति टीम को मिली थी। इसके अलावा क्लीनिक पर संचालित मेडिकल में दबाव का रिकॉर्ड भी नहीं मिला था, जिस पर प्रशासन द्वारा क्लीनिक को सील किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें