फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Nov 2022 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के मोहम्मदपुर मछनाई गांव में एक बिजली ट्रांसफार्मर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के चलते धुएं का एक बड़ा सा गुबार आसमान में उठा, ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिसे देखकर लोग सहम गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसे ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर मछनाई गांव में पूर्व में 200 हॉर्स पावर का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिसके खराब होने से विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो ट्रांसफार्मर 100-100 हॉर्स पावर के लगा दिए गये थे, उन्हीं में से एक ट्रांसफार्मर में शायद ओवरलोड होने की वजह से ब्लास्ट हो गया, ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग से 10 मिनट पहले तक ट्रांसफार्मर के पास ही लोग काम कर रहे थे, जब धमाका हुआ उस दौरान कुछ ही दूरी पर थे। हालांकि गनीमत रही कि जब ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ उसके नजदीक कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें