फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: मरीज के अटेंडर के साथ लूट, आरोपियों ने बताया अपने आप को CID ऑफिसर; एक आरोपी पकड़ाया तो हुआ खुलासा

Mon, 16 Dec 2024 01:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जिला अस्पताल में मरीजों के अटेंडर के साथ लूट की घटना हुई है। लुटेरे अपने आप को सीआईडी ऑफिसर बताकर इस लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, आए दिन लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के अटेंडर के साथ लूट की घटना हुई है। लुटेरे अपने आप को सीआईडी ऑफिसर बताकर इस लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की और एक को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन


बताया गया की दुर्गेश चर्मकार पिता दादू राम चर्मकार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बुढनवाह थाना गोहपारु आपने एक साथी के साथ मरीज को लेकर जिला अस्पताल में आया था, जिस मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती किया,  उसका उपचार चल रहा था। दुर्गेश अपने साथी के साथ जिला चिकित्सालय परिसर के धर्मशाला में बीती रात खाना बना रहा था। तभी मोटरसाइकिल में सवार होकर दो आरोपी पहुंचे और दुर्गेश और उसके साथी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार लुटेरे अपने आप को सीआईडी ऑफिसर बताकर  मरीज के अटेंडर दुर्गेश और उसके साथी से नगद रुपए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से बताया कि हम दोनों युवक खाना बना रहे थे। इसी दौरान बाइक में सवार होकर दो बदमाश पहुंचे और अपने को सीआईडी का अफसर बताकर डराने धमकाने लगे। बदमाशों ने मोबाइल व नगद रुपए लूट लिए। पीड़ितों ने घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया हैं, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जय स्तंभ चौक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाला विनय कुंडे को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार में हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि लूट की घटना की जब हमें सूचना मिली तो हमने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। पकड़ा गया आरोपी विनय कुंडे नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है। दूसरे आरोपी की पहचाना कर ली गई है, लेकिन अभी वह फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें