फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पंचायत भवन में घुसकर रोजगार सहायक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, कंप्यूटर में की तोड़फोड़

Tue, 18 Feb 2025 12:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल के केशवाही पंचायत भवन के अंदर घुसकर रोजगार सहायक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। विवाद जमीन में स्टे लगाने को लेकर हुआ है।

जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी पंचायत भवन में बैठकर अपना कार्य कर रहे थे, तभी गांव के रहने वाले अब्दुल सलीम,अब्दुल हमीद और मोहम्मद फारूक पंचायत भवन पहुंच गए और रोजगार सहायक से कहने लगे कि तुमने हमारे जमीन पर स्टे लगवा दिया है। रोजगार सहायक ने आरोपियों से कहा कि मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनों लोगों ने पंचायत भवन के अंदर घुसकर केशवाही के रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर डाली।

शोर सुन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। घटना के समय मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है।

चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया कि रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि उनके साथ पंचायत भवन के अंदर घुसकर मारपीट की गई एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। पंचायत भवन के अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर को आरोपियों ने तोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें