फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: बस कंडक्टर को चप्पल से पीटा, बाइक टकराने पर इंडिकेटर टूटा था, युवाओं ने उतारकर मारा

Sun, 24 Aug 2025 11:03 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना में बस कंडक्टर को बस से उतारकर सड़क के बीच में चप्पल से पीटा। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तीन-चार लोग एक व्यक्ति को पकड़कर लगातार उसे मार रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति उसे पीछे से पकड़ा हुए दिख रहा है। 

वीडियो रविवार शाम शहर सर्किट हाउस चौक का है। यात्री बस और बाइक में टक्कर हो गई। बस सवारी उतारने के लिए रुक रही थी। तभी गलत साइड से आ रही मोटरसाइकिल बस गेट से भिड़ गई।

ये भी पढ़ें- चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदे को मौत की सजा; हैवानियत के बाद घोंटा था गला, DNA बना बड़ा सबूत

ठोकर से बाइक का इंडिकेटर टूट गया। इसी बात पर गुस्साए बाइक सवार युवकों ने बस कंडक्टर को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई का वीडियो वहां मौजूद राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। फिलहाल न तो बस चालक-परिचालक और न ही किसी अन्य पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें