फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शनिवार रात ताला तोड़कर ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी, ऊपर सो रहे मालिक को भनक तक नहीं

Sun, 22 Dec 2024 09:06 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के बंडा में राज श्री ज्वेलर्स से 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख नकद की चोरी हुई। दुकान मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास तेज किए। घटनाओं से व्यापारियों में भय व्याप्त है। 
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बंडा पुलिस थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में बंडा नगर स्थित राज श्री ज्वेलर्स नामक दुकान से लाखों के जेवरात और नकद चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान मालिक अनिल कुमार जैन के अनुसार, चोरों ने 21 दिसंबर की देर रात दुकान में घुसकर तिजोरी तोड़ दी और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद समेत कुल 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

दुकान मालिक का निवास दुकान के ऊपर

विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की वारदात उस दुकान में हुई जिसके ऊपर ही दुकान मालिक का निवास है। चोरी की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने तुरंत बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद बंडा एसडीओपी शिखा सोनी और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की बारीकी से जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच तेज की
एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि दुकान की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने और चोरों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

चोरियों से दहशत

विज्ञापन

यह घटना सागर जिले में बढ़ती चोरियों की कड़ी में एक और मामला है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रभावित व्यापारियों की मांग

विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

 

चोरी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें