फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: ट्रेन मैनेजर पर महिला सफाई कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जीआरपी ने दर्ज किया मामला

Wed, 03 Dec 2025 10:21 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्थित रनिंग रूम में मंगलवार दो दिसम्बर को एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आते ही बवाल मच गया। महिला ने जीआरपी थाना पहुंचकर ट्रेन मैनेजर वीके मीणा पर छेड़खानी व अश्लीलता करने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं घटना की खबर लगते ही मजदूर संगठनों के लोग भी ट्रेन मैनेजर के समर्थन में जमा हो गए और निष्पक्ष जांच की मांग की।

महिला ने जीआरपी को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि वह रनिंग रूम में ठेकेदार नीरज साहू के अधीन सफाई का काम करती है। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कमरा नंबर 3 की सफाई कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन मैनेजर (गार्ड) वीके मीना नहाकर चड्डी-बनियान में कमरे में आए और कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगे।

ये भी पढ़ें- NTPC चेयरमैन ने सीएम से की मुलाकात, गाडरवाड़ा में 660 MW की दूसरी इकाई के भूमिपूजन की तैयारी पूरी

महिला ने चिल्लाई तो बोला- पैसा ले, मुंह बंद करो
महिला के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा, पैसा ले, मत चिल्ला। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कमरे से बाहर निकलकर घटना की जानकारी सीएलआई प्रेम सिंह को दी। इसके बाद वह जीआरपी थाना बीना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस मामले को लेकर रेलवे यूनियन पदाधिकारी भी सामने आए हैं। ट्रेन मैनेजर वीके मीना का कहना है कि जब कर्मचारी व्यवस्था सुधारने की मांग करते हैं, तो कई बार उन पर इस तरह के आरोप लगा दिए जाते हैं। उन्होंने जीआरपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है फिलहाल इस मामले में जीआरपी ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें