फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, आदेश का पालन कराने के लिए मांगे थे

Tue, 02 Sep 2025 08:06 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने एक होटल में बांगरोद ग्राम पंचायत के सचिव महेश जाट को एक व्यक्ति से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने रिश्वत की रकम लेकर अपनी पैंट की जेब में रख ली थी। टीम ने उसकी पैंट से रुपये जब्त किए और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार ने बताया कि फरियादी राहुल बैरागी पिता बालमुकुंद बैरागी, निवासी ग्राम बांगरोद ने 28 अगस्त 2025 को उज्जैन के लोकायुक्त एसपी आनंद यादव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोगों ने उसके घर के पास स्थित शासकीय जमीन की अवैध रजिस्ट्री करा ली है। इसके खिलाफ उसने एसडीएम न्यायालय में केस दायर किया था। सुनवाई के बाद एसडीएम रतलाम ग्रामीण ने रजिस्ट्री को शून्य करने का आदेश दिया।

आदेश का पालन कराने के लिए राहुल बैरागी ग्राम पंचायत सचिव महेश जाट से मिला, तो सचिव ने आदेश का पालन कर कार्रवाई करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने सचिव महेश जाट को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर टीम रतलाम पहुंची। सचिव महेश जाट ने राहुल बैरागी को रिश्वत देने के लिए बरबड़ रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास चाय की एक होटल पर बुलाया। टीम ने होटल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद राहुल बैरागी ने होटल में जाकर सचिव महेश जाट को 10 हजार रुपये दिए और बाहर आकर इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम के सदस्य होटल में पहुंचे, सचिव को पकड़ लिया और उससे 10 हजार रुपये जब्त कर लिए।

ये भी पढ़ें:  सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

इसके बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ प्रकरण संबंधी शेष कार्रवाई की जा रही है। टीम में निरीक्षक दीपक शेजवार, आरक्षक श्याम शर्मा, अनिल आटोलिया, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम और रमेश डाबर शामिल थे।

ये भी पढ़ें: नीचे सोता रहा परिवार, ऊपर किसी ने काटा बेटी का गला, डोली से पहले उठी अर्थी; जून में हुई थी सगाई
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें