फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: मछुआरे के जाल में मछली की जगह निकला 12 फीट लंबा अजगर, फिर क्या हुआ? देखे वीडियो

Tue, 24 Sep 2024 10:45 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का नरसिंहगढ़ क्षेत्र "मिनी कश्मीर" के नाम से प्रसिद्ध है, खासकर बारिश के दिनों में यहां की सुंदरता बेहद आकर्षक होती है। जंगल क्षेत्र होने के कारण यहां जंगली जानवरों का भी निवास है, जिसके उदाहरण पहले भी देखे गए हैं। एक और घटना सोमवार को सामने आई जब मछुआरों के जाल में लगभग 12 फीट लंबा अजगर सांप फंस गया, जिसे देखकर मछुआरों के होश उड़ गए।

यह घटना नरसिंहगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक एक स्थित परशुराम सागर बड़े तालाब की है, जहां मछुआरों ने मछलियां पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। अचानक जाल में हलचल हुई, जिससे मछुआरों को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है। लेकिन, जब उन्होंने जाल को खींचा तो उसमें मछली के बजाय 12 फीट लंबा अजगर सांप था। यह खबर नगर में तेजी से फैल गई और अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ तालाब पर इकट्ठा हो गई।

वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम मौके पर देर से पहुंची। ऐसे में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जाल को काटकर अजगर को बाहर निकाला। उन्होंने एक डंडे की मदद से अजगर का मुंह दबाकर उसे पकड़ा और प्लास्टिक के बोरे में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें