फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: टेलीस्कोपिक लेंस लगी दो बंदूक के साथ पकड़ाए आरोपी, जानिए क्या थी प्लानिंग

Thu, 09 Jan 2025 10:51 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस ने वन्य जीवों की तलाश में घूम रहे दो आरोपियों को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक भी जब्त की गई है।

आपको बता दें, रायसेन पुलिस ने टेलीस्कोपिक लेन्स से लैस दो बंदूक अवैध रूप से रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से हथियारों के साथ जिंदा कारतूस के साथ सुल्तानपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार जेल भेज दिया है।

रायसेन एसपी ने घटना को लेकर बताया कि पुलिस द्वारा जारी चेकिंग अभियान एवं अवैध हथियारों की धरपकड के अभियान के दौरान एसडीओपी बाडी अदिति सक्सैना की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की ग्राम गोरिया इमलिया में दो लोग अवैध हथियार के साथ शिकार की फिराक में घूम रहे हैं। 

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को उनके घर के पीछे खेत से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को वन्य जीव शिकार सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है। दोनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है। वही पुलिस अब अवैध बंदूक सप्लाई करने वाले की पहचान कर उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सिजाउद्दीन उर्फ बबलू एव नसरुद्दीन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से दो 0.22 बोर की एक नाली बंदूक मिली जिसमें मैगजीन तथा टेलीस्कोप है जिसमें चार नग जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें