मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन इसके पहले प्रदेश की राजनीति भी गरमा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान उनकी कुंठा बया कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ के बयान उनकी कुंठा बता रही है। मुझे लगता है कि कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्य वक्ता हो जाते है। पंचाग पढ़ने लग जाते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा। पीस दूंगा। कल के बाद परसो आता है।