मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अरब सागर में सक्रिय डिप्रेशन, टर्फ लाइन और उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सात जिलों में वर्षा दर्ज की गई, जबकि भोपाल और इंदौर में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने बुधवार को श्योपुर, मुरैना सहित 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।