फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मुरैना में SAF के कॉन्स्टेबल ने बैरक में की आत्महत्या, तार से गमछा बांधकर लगाई फांसी

Wed, 06 Aug 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना में SAF के कॉन्स्टेबल ने बुधवार को बैरक में ही आत्महत्या कर ली। पांचवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक रविन्द्र शर्मा ने कपड़े सुखाने के लोहे के तार से गमछा बांधकर फांसी लगाई। घटना के वक्त बैरक में कोई नहीं था।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक रविन्द्र शराब की लत से परेशान था। इससे पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।रविन्द्र शर्मा ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में बरैड़ा गांव का रहने वाला था। 2003 में SAF में भर्ती हुआ था। शराब का आदी होने की वजह से वह परिजन से भी ज्यादा मेल-जोल नहीं रखता था। 

ये भी पढ़ें-दलित से सामूहिक दुष्कर्म: प्रेमी को मारकर छीन ले गए प्रेमिका, जंगल में युवती चीखती रही; दरिंदे लूटते रहे अस्मत

SAF कमांडेंट रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि रविन्द्र को कई बार समझाया गया, लेकिन वह शराब नहीं छोड़ता था। इसी कारण ड्यूटी से भी अक्सर गायब रहता था। वहीं डिप्टी कमांडेंट कमल मौर्या ने कहा रविन्द्र फ्रस्टेशन की वजह से काफी शराब पीता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बताया कि रविन्द्र को एक महीने पहले ही पांचवीं बटालियन में पोस्ट किया गया था। उसका मोबाइल लॉक है, परिजन के आने के बाद उसे खोला जाएगा। एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें