फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला में युवती की मौत का सनसनीखेज खुलासा: वेनगंगा नदी में मिला था शव, बचपन का दोस्त हिरासत में

Wed, 28 Oct 2026 07:57 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

जिले के नैनपुर विकासखंड के ग्राम समनापुर निवासी युवती सपना ठाकुर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। वेनगंगा नदी में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें युवती के बचपन के दोस्त अवकाश हेडे की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार सपना ठाकुर 16 अक्टूबर को अपने घर से ऑफिस के लिए निकली थी। वह ग्राम मक्के के पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने नैनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्रियों की वापसी अटकी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीएम से मांगी मदद

20 अक्टूबर को चांगोटोला थाना क्षेत्र के ग्राम पादरीगंज के पास वेनगंगा नदी में सपना का शव मिला था। युवती की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों सहित अन्य तथ्यों को खंगाला। जांच के दौरान युवती के बचपन के दोस्त अवकाश हेडे की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर युवती को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप हैं। मामले की जांच आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के संभावित पहलू से भी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी अवकाश हेडे को हिरासत में लिया है और उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें