फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: मैहर जिले के देवी मंदिर में मूर्तियां खंडित, नंदी बाबा सहित कई प्रतिमाएं टूटी, गांव में तनाव

Sun, 16 Nov 2025 04:43 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धोबहट गांव में बीती रात एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के प्राचीन देवी मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घुसकर नंदी बाबा सहित कई देवी–देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब ग्रामीण रोज़ की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, जैसे ही लोगों ने टूटी हुई मूर्तियां देखीं पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल फैल गया।

मैहर के मंदिर में हुई तोड़फोड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य किसी की सोची-समझी साजिश जैसा प्रतीत होता है और शरारती लोगों ने इसे उनके धार्मिक विश्वासों पर सीधा हमला किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिसके कारण लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें- Bageshwar Baba Padyatra: धीरेंद्र शास्त्री की एकता यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, सड़क पर बैठ खाई पूड़ी

घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस और मुकुंदपुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत गांव पहुंची। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और खंडित मूर्तियों व आसपास के क्षेत्र की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी करवा कर साक्ष्य जुटाए, जिससे कि आरोपियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आस-पास के घरों और मंदिर के नजदीकी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके।

नई मूर्तियों की स्थापना से लोगों को मिली राहत
घटना के बाद लोगों की भावनाओं को शांत करने के लिए स्थानीय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों की मदद से मंदिर में नई मूर्तियों की स्थापना की गई। नई प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर कुछ हद तक संतोष दिखाई दिया। मामले में थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है। ग्रामीणों द्वारा सुबह जानकारी दी गई थी जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।   मंदिर के पास लगी भीड़  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें