फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: PWD मंत्री ने किया सवा सौ करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार को दी चेतावनी

Wed, 26 Nov 2025 05:53 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार दोपहर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब सवा सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इन कार्यों में चर्चित खंडवा डुल्हार मार्ग भी शामिल है, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी। वहीं मंत्री ने मंच से चेताया कि यदि किसी ठेकेदार ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और इसकी निगरानी भी सॉफ्टवेयर के जरिये की जा रही है। इस दौरान मंत्री सिंह ने आम जनता के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाए गए लोक पथ एप से जुड़ी जानकारी भी साझा की, जिसके जरिये आम जनता भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रख सकती है।

वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और इन विकास कार्यों में सड़के वह आधार होती हैं, जिसके बिना विकास की नींव मजबूत ही नहीं हो सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में इतिहास बन रहा है और एक के बाद एक विकास की सौगातें प्रत्येक जिले और क्षेत्र को लगातार मिल रही हैं।

पढे़ं; मंत्री राकेश सिंह ने कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, नर्मदा तट पर घाट निर्माण कार्य हुआ शुरू

इसी कड़ी में खंडवा जिले में भी करीब सवा सौ करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन किया गया है और आने वाले समय में यहां विकास और भी अधिक तेजी से रहने वाला है। यही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय कई तरह के नवाचार लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे हैं, जिसकी जानकारी भी उन्होंने आम जनता को दी है, जिसमें लोक पथ ऐप से लेकर निर्माण कार्यों के निरीक्षण करने तक की जानकारी शामिल है। जिसके माध्यम से निर्माण कार्य में केवल सुधार ही नहीं हुआ है, बल्कि आगे और भी अच्छी स्थिति देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें