फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: मकर संक्रांति पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Tue, 14 Jan 2025 09:06 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देशभर की तरह ही मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी मकर संक्रांति पर्व की बड़ी धूम रही। जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस लोग अपने-अपने अंदाज में मकर संक्रांति का पर्व मनाते नजर आए। अलसुबह से ही भोले बाबा के भक्त मां नर्मदा के घाटों पर स्नान करने पहुंचे। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भक्ति का यह रंग और गहरा नजर आया। 

मान्यता है कि मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान तथा भगवान ओंकारेश्वर को तिल अर्पित करने का विशेष महत्व है। इसको लेकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर भोलेनाथ को तिल तथा उससे बने खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है। तिल का प्रतिपादन भगवान विष्णु के शरीर से माना जाता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है और तिल के उबटन से स्नान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर देशभर के श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे जो भोले बाबा के दर्शन और मां नर्मदा में डुबकी लगाकर भक्ति में डूबे नजर आए।  

गुजरात से दर्शन करने पहुंची श्रद्धालु डॉ. धारा पटेल ने बताया कि ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति हुई है, ्रउन्होंने यहां भोले बाबा का जल अभिषेक भी किया। बता दें कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से चौथे स्थान पर माना जाता है। यही कारण है कि विशेष त्योहारों और पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें