फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: बस स्टैंड के पास होटल में लगी आग, तीन दमकल से पाया काबू, फर्नीचर समेत अन्य सामान जला

Sun, 09 Mar 2025 08:00 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बस स्टैंड के पास मौजूद लज़ीज़ होटल में शनिवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते होटल से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलने लगा। जिसे देखकर आसपास के व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। आग बढ़ते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। साथ ही बचाव कार्य शुरू करने के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद की गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। होटल के ऊपरी माले पर लगी आग से वहां रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर पाया काबू
बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बस स्टैंड पर स्थित लज़ीज़ होटल के ऊपरी हिस्से में आग लगी है। सूचन पर तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग को बुझाया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों को लेकर उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पहले शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आसपास रखे हुए सोफे और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं ने आग पकड़ ली और आग फैल गई। तीन फायर ब्रिगेड की मदद से समय रहते आग बुझाई ली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें