फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दबंग TI निगम परिसर में घुसकर BJP महिला महापौर के शासकीय वाहन का काटा चालान, लिखा था बॉस, देखें वीडियो

Fri, 13 Sep 2024 04:24 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर निगम परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब वहां खड़ी बीजेपी की महिला महापौर की गाड़ी का चालान कट गया। चालान भी खुद ट्रैफिक टीआई ने निगम परिसर में पहुंचकर अपने हाथों से काटा। वहीं, इस दौरान महापौर की गाड़ी के आसपास कांग्रेस के पार्षद और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ भी मौजूद रहे, जिन्होंने खड़े रहकर ट्रैफिक टीआई को इस काम में सहयोग किया। यही नहीं जब महापौर की गाड़ी के ड्राइवर को चालान की रिसिप्ट देने और उसकी फीस अदा करने के लिए आवाज लगाई गई, तब वहां कोई नहीं पहुंचा, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता दीपक राठौड़ ने ही चालान की रकम ट्रैफिक पुलिस को अदा की।

बता दें कि बीजेपी महापौर का यह वाहन शासकीय वाहन है, जो उन्हें नगर निगम की ओर पद की गरिमा को देखते हुए दिया गया है। वहीं, इस वाहन पर नंबरों की जगह बॉस लिखा हुआ प्रतीत होता था। खंडवा नगर निगम में शुक्रवार को निगम की साधारण सभा बुलाई गई थी। इस दौरान जहां निगम के सभागार में हंगामा चल रहा था तो वहीं निगम परिसर में भी कांग्रेस पार्षदों सहित नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर हंगामा कर रहे थे। दरअसल, यह हंगामा निगम परिसर में खड़ी महापौर की गाड़ी को लेकर था, जिस पर लगी नंबर प्लेट फैंसी नंबरों से लिखी हुई थी और उस पर लिखे नंबर इस तरह से लिखे गए थे कि वे अंग्रेजी के BOSS शब्द लिखे दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद इसकी सूचना ट्रैफिक थाना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंचे ट्रैफिक टीआई सौरभ कुशवाह ने भी महापौर के वाहन की नंबर प्लेट को नियम विरुद्ध पाया।

इसके बाद ट्रैफिक टीआई ने मौके पर ही महापौर की गाड़ी का चालान खुद अपने हाथों से काट दिया। हालांकि, इस चालान को अदा करने के लिए महापौर की गाड़ी के ड्राइवर का आवाज लगाई गई। लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था, जिसके बाद आसपास खड़े कांग्रेस पार्षद और निगम के नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हुए खुद अपनी जेब से ही 500 रुपये का चालान भी अदा कर दिया।

बता दें कि खंडवा नगर निगम में बीजेपी की महिला महापौर अमृता अमर यादव उस वाहन का इस्तेमाल करती हैं, जिसका चालान काटा गया है तो वहीं यह वाहन शासकीय वाहन होकर महापौर को नगर निगम की तरफ से इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है, जिस पर वाहन के सामने की तरफ महापौर की नेम प्लेट के साथ ही उसके नीचे बड़े अक्षरों में वाहन क्रमांक 8055 को इस तरह से लिखा गया था कि वह अंग्रेजी के BOSS अक्षर की तरह लिखा दिख रहा था, जो कि नियम विरुद्ध था, जिसके चलते उसका चालान काटा गया।

हालांकि, इसको लेकर अब बीजेपी ने ट्रैफिक थाना इंचार्ज पर ही सवाल उठा दिए हैं और भाजपा नेताओं का कहना है कि शासकीय परिसर में खड़े वाहन का इस तरह से चालान नहीं काटा जा सकता तो वहीं चालान की राशि अदा करने वाला वाहन मालिक मौजूद नहीं था तो शासकीय वाहन को नियम अनुसार जब्त किया जाना था न कि किसी अन्य से पैसे लेकर चालान जमा किया जाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें