फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कुएं की सफाई में निकले हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे, पुलिस ने सेना को सौंपे

Fri, 04 Apr 2025 07:33 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

रांझी थानान्तर्गत आमा नाला क्षेत्र में सफाई के दौरान कुएं के अंदर से बडी संख्या में सेना के उपयोग में आने वाले कारतूस के खोखे बरामद हुए। इसके अलावा हैंड ग्रेनेड का एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस से खाली खोखे बरामद कर इस संबंध में सेना के स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के द्वारा आमा नाला क्षेत्र में स्थित कुंए की सफाई करवाई जा रही थी। कुएं की सफाई के दौरान कुएं के अंदर से सफाई कर्मचारियों को सेना के उपयोग में आने वाले कारतूस के खाली खोखे बड़ी संख्या में मिले। इसके अलावा एक हैंड ग्रेनेड का खाली खोखा भी मिले था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल में पहुंचकर खाली खोखे को कब्जे में लिया। कुएं में लिए खाली कारतूस का उपयोग सेना द्वारा किया जाता है। मिले कारतूस तथा हैंड ग्रेनेड के खाली खोखे पूरी तरह से निष्क्रिय हैं और बहुत पुराने लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- फिर पकड़ा गया रेत का अवैध परिवहन करता ट्रैक्टर, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना क्षेत्र स्थित एलटीआर में सेना के उपयोग में लाये जाने वाले बम तथा कारतूस की टेस्टिंग होती है। इसके अलावा सेना के उपयोगहीन समान को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेच देती है। संभवत टेस्टिंग के दौरान खाली को उठाकर लाने के बाद कुंए में फेंक दिया गया होगा। इसके अलावा कबाड़ में उपयोगी नहीं होने के कारण उक्त सामान को कुंए में फेंक दिया गया होगा। जब्त किये गये कारतूत पूरी तरह से निष्क्रिय थे और जंग लगे हुए थे, पीतल और अन्य उपयोगी पदार्थ नहीं मिले हैं। इस संबंध में सेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जब्त किया गया सामान सेना का होने के कारण उन्हें सौंप दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई सेना के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें