फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सरेराह युवक की हत्या, बाइक सवार छह युवकों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 08:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

दो मोटर साइकिल में सवार होकर आये छह युवकों ने हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ उज्जैन जाने के लिए घर से निकाला था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ कर दिये हैं। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं।

एसडीओपी बरगी अर्जुन अयंक मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन थानान्तर्गत निवासी अभिषेक उर्फ महेन्द्र साहू उम्र 27 ट्रैवल्स एजेंसी का संचालक था। इसके अलावा वह लोगों का प्राथमिक उपचार भी करता था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। युवक गत दिवस अपने दोस्तों के साथ उज्जैन जाने के लिए घर से निकला था। उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी सहजपुर के समीप खराब हो गई थी। उसने रात होने के कारण गाड़ी को साइड रोड में लगा दिया था। सुबह होने पर उसने गाड़ी सुधारने के लिए मैकेनिक को बुलाया था। दोपहर लगभग एक बजे वह गाड़ी में बैठकर मैकेनिक के आने का इंतजार कर रहा था।

ये भी पढ़ें-  Indore Diarrhea Outbreak: भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, तीन थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति

तभी दो मोटर साइकिल में छह युवक पहुंचे और उन्होंने महेन्द्र को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने लगे। युवक खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया था। इसके बाद आरोपी मोटर साइकिल में बैठकर फरार हो गये। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी रुके और एक दूसरे से कपडे़ बदले। इसके बाद चार युवक मोटर साइकिल में बैठकर तथा दो युवक पैदल चले गये। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पंचनामा के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें