फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंस्टाग्राम आईडी को लेकर दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर की हत्या; शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

Mon, 08 Jun 2026 03:56 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर मिली एक चप्पल ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक रोहित और आरोपी देवेंद्र पीओपी लगाने का काम करते थे। दोनों कई वर्षों से साथ रह रहे थे और एक ही मोबाइल फोन का उपयोग करते थे। इतना ही नहीं, दोनों एक ही इंस्टाग्राम आईडी भी संचालित करते थे।

घटना वाले दिन दोनों एक निर्माणाधीन भवन में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान इंस्टाग्राम आईडी चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र ने गुस्से में आकर रोहित का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

शुरुआत में देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पार्टी के बाद घर लौट आया था और उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। वहीं सुबह जब रोहित नहीं उठा तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पढ़ें: बिजली चोरी पकड़ी तो कर्मचारी का अपहरण, आरोपी ने घर ले जाकर की बेरहमी से पिटाई 

एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल से एक चप्पल बरामद हुई। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में पहले तो देवेंद्र पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम आईडी के उपयोग को लेकर हुए विवाद के बाद उसने रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें