इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंची जया बच्चन फोटोग्राफर्स के फोटो लेने पर भड़क गईं। उन्होंने गुस्से में ये तक कह दिया कि इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए। दरअसल मंगलवार को जया बच्चन अपने पति और अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ इंदौर पहुंची थी, इस दौरान जब एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटो लेना चाहा तो वह भड़क गई और नाराजगी भरे स्वर में फोटो खींचने से मना कर दिया। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन के साथ होटल के लिए रवाना हो गईं।
Read More: फोटो खींचने पर भड़क गई जया बच्चन, इंदौर में कहा-इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए