फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: हरदा के बडझिरी में आग का कहर, आठ घर जलकर हुए राख, कई परिवार बेघर; कैसे भड़की चिंगारी?

Sun, 12 Apr 2026 04:32 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिले की रहटगांव तहसील के वनग्राम बडझिरी में अचानक लगी भीषण आग ने गांव में भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक घटना में करीब 7 से 8 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवारों का आशियाना पलभर में उजड़ गया और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़की और तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते फैल गई। कुछ ही समय में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की भयावहता के सामने उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग की लगभग सभी जरूरी वस्तुएं जलकर खाक हो चुकी थीं।

पढ़ें: पहले रो-रोकर लगाए आरोप, फिर मांगी माफी, मुरैना पुलिस में बड़ा ड्रामा; क्या है पूरा मामला? आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी और गम का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेकर सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें