फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: सब स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन, लगातार बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित; जानें क्या बोले अन्न दाता

Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिले के ग्राम झाड़पा और नकवाड़ा के किसानों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में विद्युत सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के की जा रही बिजली कटौती से सिंचाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। रविवार सुबह करीब 8 बजे से दर्जनों किसान सब स्टेशन परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने वहीं भोजन बनाकर सामूहिक रूप से भोजन किया और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बिजली कटौती तत्काल बंद करने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और सब स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर को हटाने की मांग उठाई। किसान अरुण राजपूत ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार घंटों बिजली बंद कर दी जाती है, जबकि इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती। इससे किसानों को रात के समय सिंचाई नहीं मिल पा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि फसल का समय होने के कारण पानी की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन अनियमित बिजली आपूर्ति से किसान परेशान हैं।

ये भी पढ़ें-  Indore News: सावधान! इंदौर में मिले 'मौत के बैक्टीरिया', कितने खतरनाक... आप भी चौंक जाएंगे

किसानों ने सब स्टेशन पर पदस्थ महिला ऑपरेटर प्रियंका विश्वकर्मा पर अनुचित व्यवहार का भी आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर सब स्टेशन पहुंचते हैं तो उनसे उचित व्यवहार नहीं किया जाता। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में केवल एक लाइनमैन और एक हेल्पर पदस्थ हैं, जिससे विभिन्न फीडरों पर आने वाले फॉल्ट समय पर ठीक नहीं हो पाते। किसानों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान भवानी राजपूत, मधु कुशवाह, अरुण राजपूत, मुकेश रात्रे, संजू पटेल, संदीप दोगने, जितेंद्र राजपूत, अरुण पटवारे, बालक छापरे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें