फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda: गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं से भड़के किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित पहुंचे जिला पंचायत; दी ये चेतावनी

Thu, 28 May 2026 08:04 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। खरीदी केंद्रों पर हो रही अव्यवस्थाओं और समय पर तौल नहीं होने से परेशान किसानों ने बीते दिनजिला पंचायत परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं भरकर जिला पंचायत पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। कई केंद्रों पर तौल की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है, जिसके चलते किसानों को कई-कई दिनों तक अपनी उपज लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और असुविधाओं के बीच किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। किसानों का कहना था कि वे अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल लेकर खरीदी केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन समय पर खरीदी नहीं होने से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। कई किसानों ने बताया कि ट्रॉलियों में गेहूं भरकर लंबे समय तक इंतजार करने से फसल खराब होने का भी खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- MP News: वन विकास निगम की आय बढ़ाने नई रणनीति बनेगी, रोजगार और पौधारोपण पर अध्यक्ष रामनिवास रावत का फोकस

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कह रहा है, लेकिन किसान तत्काल राहत की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें