फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 75 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन; वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Wed, 10 Sep 2025 10:15 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिले के ग्रामीण अंचल से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को 75 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के हरदा जिले के ग्राम बारंगा स्थित निवास पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और संगठन की कार्यप्रणाली से प्रभावित हैं। प्रतापपुरा, कलियाखेड़ी, नीलगढ़, डोमरी, नीमखेड़ा माल, बिछौला, भागपुर, नीमखेड़ा माफी, रक्तियां, सक्ट्या सहित कई गांवों से लोग यहां पहुंचे थे।कमल पटेल ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

आदिवासी कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष विष्णु प्रसाद ठाकुर और जनपद पंचायत खिरकिया उपाध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस विधायक राम किशोर दोगने ने चुनाव के समय ग्रामीणों से सड़कों के निर्माण का वादा किया था, लेकिन दो साल बाद भी कोई काम नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी है।

ये भी पढ़ें-  नेपाल के बाद अब फ्रांस में क्यों शुरू हुए प्रदर्शन: सरकार की किन नीतियों का विरोध, कितने उग्र हुए प्रदर्शन?

प्रमुख चेहरे भी शामिल
भाजपा में शामिल होने वालों में
कृपाराम (सरपंच, डुमरी)
अमरदास बघेल (डोंगरी)
तोताराम कलम
भगवान सिंह (नीलगढ़)
रोहित कलम
सहित कई लोग शामिल हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल से अपने गांवों के सड़क मार्ग और ज़मीन के पट्टों की समस्या रखी। जिस पर पटेल ने मौके पर ही PWD अधिकारियों को बुलाकर कड़ोला–भगवानपुर (15 किमी), सोमगांव–रक्तिया (7 किमी), डोंगरी (5 किमी), इटारसी-डोमरी (4 किमी) मार्गों के निर्माण तथा सभी रहवासियों को पट्टे दिलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- MP : तीर्थयात्रा पर जा रहे जैन परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी, जीजा और भांजे सहित 4 की मौत, बेटी घायल


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें