फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कैसे खाओ और कैसे खिलाओ का बताया जाएगा तरीका, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर यह क्या बोल गए दिग्विजय

Sat, 14 Jun 2025 04:32 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कहा। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में शुरू हो रहे प्रशिक्षण शिविर में सांसदों और विधायकों को "कैसे खाओ और कैसे खिलाओ" का तरीका बताया जाएगा। 
 
वहीं, अपने भाई लक्ष्मण सिंह के निष्कासन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, वे मेरे छोटे भाई थे और रहेंगे। लेकिन, वे क्या बयान देते हैं और उनकी राजनीतिक विचारधारा क्या है, हम उनसे राजनीतिक विषयों पर कोई चर्चा नहीं करते। उनके बारे में कांग्रेस पार्टी का जो भी निर्णय है, वह हमें स्वीकार्य है।

ये भी पढ़ें: व्रत का बहाना, पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी

अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा- यह बहुत दुखद घटना है। इस मामले में डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) में आधे से अधिक पद खाली हैं, यह पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में भी सामने आया है। सरकार को यह बताना चाहिए कि ये पद खाली क्यों हैं, जबकि यात्रियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं के ऊपर होती है। इस हादसे की जांच चल रही है और उम्मीद है कि पूरी पारदर्शिता के साथ विस्तृत जांच होगी।

जल्द होगी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति 
दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि देशभर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कुछ योग्यताएं तय की गई हैं और उन्हीं के आधार पर अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें