फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: देवी जागरण में युवक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 26 Sep 2025 12:09 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में देवी जागरण में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जागरण स्थल और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के दौरान का मंजर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना बीती रात ग्वालियर थाना इलाके के खिला गेट क्षेत्र की है। बताया गया है कि यहां घासमंडी इलाके में स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर के आगे माता की झांकी लगी है। वहीं देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें लधेड़ी निवासी मोनू बाथम भी पहुंचा था। मोनू आजकल गोला का मंदिर इलाके में रहता था। जागरण में शामिल होने के लिए वहां पहुंचा था। जागरण में भजन और सांस्कृतिक आयोजन चल रहा था कि देर रात अचानक कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और मोनू बाथम को पीछे से गोली मार दी।

गोली लगने के बाद मोनू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। घटना के बाद जागरण में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर से उधर भागने लगे। घटना स्थल के आसपास का एक सीटीवीवी वीडियो भी मिला है, जिसमें आरोपी और लोग भागते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद मोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आयी है। संदेहियों के ठिकानों पर पुलिस पार्टी भेजी गई है। इसमें नामजद आरोपियों मे से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उधर मृतक के भाई ने बताया कि मोनू भाजपा से जुड़ा था और पार्षद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। उसने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता जागरण का आयोजन कराया था। रात में जागरण के समय लगभग साढ़े बारह बजे आकर उसे गोली मार दी गई। मृतक के भाई सोनू बाथम ने बताया कि शाम को मैं जॉब से आ रहा था, मेरी पत्नी भी साथ थी। आरोपियों ने बीच सड़क पर गाड़ी लगा रखी थी। इसे हटाने की कहने पर उन लोगों ने झगड़ा किया था। इस समय मोनू भी आ गया था। उससे भी विवाद हुआ था। उसके बाद देर रात उन्होंने योजना बनाकर देर रात उसके भाई को पीछे से गोली मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें